Category: Mahakta Anchal Magazine
महाकाता आंचल सर्वश्रेष्ठ हिंदी मनोरंजक मासिक पत्रिका है।
पहली महक
” मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्तां हमारा “
प्यारी बहनों और भाइयों को गजाला सिद्दीकी का प्यार भरा आदाब! पिछले शुमारे (अंक) की एक एक कहानी और दूसरी जानकारियों ने आपका दिल जीत लिया। यह हमारे लिए बड़ी खुशी की बात हैं आपकी तरफ़ से हौसला बढ़ाने की वजह से हमारी हिम्मत जवान होती है और हम महकता आंचल कों मुश्किल से मुश्किल हालात में भी और खूबसूरत और दिलचस्प बनाने की कोशिश करते हैं। ताकि आपको राहत पहुंचा सकें। आपके दिल को सुकून पहुंचा सकें। अस्ल में सच्चा सुकून मिल के रहने में है। आपस में जुड़े रहने में है। इसी लिए हम दिल जोड़ने की लहर चलाते रहते हैं। हम सब जुड़ जाएं तो बड़ी से बड़ी मुसीबत को हरा सकते हैं। मुल्क को महान और खुशहाल हैं बना सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखिये। मेहनत से अपनी तालीमी, कारोबारी और समाजी जिम्मेदारी निभाते रहिए। और यह उम्मीद रखिये कि वह सुबह कभी तो आएगी। “महकता आंचल” को पहले से ज़्यादा अब आपके प्यार की. ज़रूरत है। इसे दूर दूर तक नहुंचाइये। यह शुमारा आपकी पसन्द पर यकीनन खरा उतरेगा। शुक्रिया। अल्लाह हाफ़िज़! –
मुखलिस गज़ाला सिद्दीकी
महाकाता आंचल और अन्य मासिक पत्रिका के नियमित अपडेट यहाँ प्राप्त करें
Mahakta Anchal Magazine is the best magazine